फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Revolver license online

ऑनलाइन हो गए शस्त्र के रिकॉर्ड

Wed, 30 Sep 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 30 Sep 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंसों का रिकॉर्ड ऑनलाइन नहीं कराने पर उसे निरस्त करने की चेतावनी के बाद जिले के लाइसेंसधारी सकते में आ गए। स्थिति यह हुई कि निर्धारित समय के पूर्व ही लाइसेंसधारियों ने अपने रिकॉर्ड को ऑनलाइन करा दिया है। प्रशासन ने अंतिम तिथि के दो दिन पूर्व ही शत-प्रतिशत रिकॉर्ड ऑनलाइन करने का दावा भी किया है।

विज्ञापन


करीब दो वर्ष से शस्त्र लाइसेंसों के रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने के लिए केंद्र सरकार के जारी निर्देश के बाद सुस्त प्रक्रिया में अचानक तेजी आ गई है। शासन व प्रशासन से शस्त्र लाइसेंसों का रिकॉर्ड ऑनलाइन नहीं कराने वालों का लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी के बाद लाइसेंसधारियों का हुजूम कलेक्ट्रेट में उमड़ने लगा। पुलिस की ओर से भी लगातार फायरिंग टेस्ट के प्रमाण पत्र जारी किए जाते रहे। लाइसेंसधारियों के सकते में आते ही प्रशासन ने विवरण आनलाइन करने की कार्यवाही निर्धारित तिथि के पहले ही पूरी कर ली।
विज्ञापन



12,174 लाइसेंस
प्रशासन  के मुताबिक जिले में विभिन्न प्रकार के असलहों के 12,174 लाइसेंस जारी किए गए हैं। इसमें करीब 11,024 लाइसेंस जिले के निवासियों के हैं जबकि शेष अन्य जिले के लोगों के हैं। इसमें चार हजार के करीब पिस्टल व अन्य असलहों तथा आठ हजार के आसपास सिंगल व डबल बैरल बंदूक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed