{"_id":"5e9b19808ebc3e72b2598a47","slug":"revenue-officials-will-monitor-the-border-with-the-surveillance-team-sultanpur-news-lko518154190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विलांस टीम के साथ बॉर्डर पर नजर रखेंगे राजस्व अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विलांस टीम के साथ बॉर्डर पर नजर रखेंगे राजस्व अधिकारी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लॉकडाउन में सील की गईं दूसरे जनपद से जुड़ी सीमाओं पर निगरानी पर प्रशासन ने सख्ती और बढ़ा दी है। जांच के लिए सीमा पर लगाए चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा में पुलिस पहले से ही तैनात की गई है। अब प्रशासन ने राजस्व समेत अन्य विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी पर लगा दिया है। ये कर्मचारी व अधिकारी बॉर्डर पर तैनात स्टेटिक सर्विलांस टीम के साथ दो पालियों में ड्यूटी देंगे।
लॉकडाउन में प्रशासन ने मार्च में ही दूसरे जनपद से जुड़ी जिले की 10 सीमाओं को सील कर दिया है। प्रशासन ने सीमाओं पर स्टेटिक सर्विलांस टीम लगा दी है। सील करने के साथ ही प्रशासन ने जांच के लिए चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों तो पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षकों व पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी है।
चिकित्सा व पुलिस विभाग के लोग दो पालियों में बॉर्डर पर ड्यूटी दे रहे हैं। लॉकडाउन के दूसरे चरण में प्रशासन ने दूसरे जनपदों से जुड़ी जिले के 10 सीमाओं पर चौकसी और बढ़ा दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले बॉर्डरों पर राजस्व कर्मियों-अधिकारियों के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन
लगाए गए सभी अधिकारी-कर्मचारी बॉर्डर पर तैनात स्टेटिक सर्विलांस टीम के साथ दो पालियों में 12 घंटे की ड्यूटी देंगे। उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल ने सदर तहसील क्षेत्र में पड़ने वाले पांच बॉर्डरों पर राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों के साथ कृषि, समाज कल्याण समेत अन्य विभागों के एडीओ की ड्यूटी लगा दी है। सभी को अपने पालियों में ड्यूटी का निर्देश दिया गया है।
जिले में दूसरे जनपद को जोड़ने वाले 10 बॉर्डरों को प्रशासन ने लॉकडाउन में सील कर दिया है। इसमें अयोध्या मार्ग पर हलियापुर, लखनऊ मार्ग पर असरोगा टोल प्लाजा, अमेेठी मार्ग पर धम्मौर, प्रयागराज मार्ग पर प्रतापपुर, अयोध्या मार्ग पर जमोली, वाराणसी मार्ग पर सोनावां, पट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग, अंबेडकरनगर मार्ग पर दोस्तपुर व अंबेडकरनगर मार्ग पर सेमरी कस्बे आगे सील किया गया है।
एसडीएम सदर रामजी लाल ने बताया कि डीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व अन्य विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए चौकसी बरती जा रही है।