{"_id":"604502c08ebc3ed3075e6fc2","slug":"requested-minister-to-repair-water-and-electricity-supply-sultanpur-news-lko568405381","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल व विद्युत आपूर्ति दुरुस्त कराने की मंत्री से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल व विद्युत आपूर्ति दुरुस्त कराने की मंत्री से गुहार
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर की जल व विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए लोगों ने प्रभारी मंत्री से गुहार लगाई है। जिला योजना समिति की बैठक में शनिवार को कलेक्ट्रेट में समिति की सदस्य आशारानी श्रीवास्तव ने प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह व जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को एक पत्र सौंपा।
उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में जल निगम की ओर से पाइप लाइन का विस्तार कराया जा रहा है लेकिन अभी जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके साथ जिन स्थानों पर पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों की खोदाई की गई, वहां पाइप बिछाने के बाद मार्ग को ठीक नहीं कराया गया है।
इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। नगर पालिका के कई वार्डों में विद्युत पोल जर्जर हो चुके हैं। उन्होंने पुराने तारों को बदलवाने के साथ आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है।