{"_id":"60aa99178ebc3e6aca2e79e8","slug":"reparing-of-poorvanchal-express-way-started-sultanpur-news-lko579286233","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की शुरू हुई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की शुरू हुई मरम्मत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। करीब 22 हजार करोड़ से बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अंडरपास की दरकी बीम व टूटी सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। यूपीडा के इंजीनियरों के निरीक्षण के बाद रविवार को तड़के से ही कंपनी ने टूटी सड़क को उखाड़ने का कार्य शुरू करा दिया है।
जिले में लगातार तीन दिनों तक हुई बेमौसम पहली बारिश में ही कुवांसी के पास स्थित अंडरपास की बीम दरक गई।
रेलिंग टूटकर कर बहने के साथ ही सड़क कई जगह टूट गई। अमर उजाला की ओर से प्रकरण को उजागार करने के बाद हड़कंप मच गया। शासन ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच का निर्देश दिया है।
शासन के निर्देश पर शनिवार को यूपीडा के इंजीनियरों ने हलियापुर से कूरेभार तक एप्को कंपनी की ओर से बनाए जा रहे एक्सप्रेस-वे का जायजा लिया। कुवांसी के पास अंडरपास की दरकी बीम, टूटी सड़क व बही रेलिंग को भी देखा।
विज्ञापन
टीम ने कार्य पर नाराजगी जताई। टीम के वापस जाते ही कंपनी ने कुवांसी के पास टूटी सड़क को दुरुस्त करने के लिए जेसीबी को लगा दिया है। रविवार को तड़के से जेसीबी को सड़क को उखाड़ने लगी।
इसके बाद एक्सप्रेस-वे को दुरुस्त करने के लिए इस जगह पैच लगाया जाएगा। सड़क फटने से निर्माण के दौरान ही करीब 22 हजार करोड़ के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दाग लग गया है।
इससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा है। फिलहाल मौके पर सड़क को दुरुस्त करने का कार्य जारी रहा।