फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Relief in the city, petrol-diesel crisis still persists in the countryside

Sultanpur News: शहर में राहत, देहात में अब भी पेट्रोल-डीजल का संकट बरकरार

Sat, 28 Mar 2026 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Relief in the city, petrol-diesel crisis still persists in the countryside
मोतिगपुर में तेल खत्म होने पर बंद पेट्रोल पंप। - फोटो : मोतिगपुर में तेल खत्म होने पर बंद पेट्रोल पंप।
सुल्तानपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत का असर अब दो हिस्सों में बंटता नजर आ रहा है। शहर के पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को स्थिति कुछ सामान्य हुई और कतारें छोटी दिखीं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में संकट जस का तस बना हुआ है। कई जगहों पर पंप सूखे पड़े हैं तो कहीं सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति सामान्य रही, हालांकि दो पंपों पर ईंधन उपलब्ध नहीं था। इसके विपरीत देहात और हाईवे से जुड़े पंपों पर ज्यादातर सूखे रहे। कई जगहों पर दो लीटर पेट्रोल और पांच लीटर डीजल की सीमा तय कर दी गई है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

दरअसल, पेट्रोलियम कंपनियों ने पिछले महीने की खपत के आधार पर इस बार आपूर्ति में करीब 20 प्रतिशत की कटौती कर दी है। पंप संचालक राहुल सिंह के अनुसार, यदि किसी पंप की पिछले महीने की खपत 20 हजार लीटर रही है तो इस बार उसे करीब 15 से 17 हजार लीटर ही ईंधन मिल रहा है। इसके अलावा कंपनियों और प्रशासन ने ड्रम व कैन में ईंधन देने पर रोक लगाई है, लेकिन कई ग्रामीण पंपों पर नियमों की अनदेखी कर पहले ही स्टॉक खत्म कर दिया गया, जिससे संकट और गहरा गया। प्रशासनिक अधिकारी भी हालात संभालने के लिए फील्ड में उतरे और लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत भर ही ईंधन खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीमियम पेट्रोल देने पर विरोध : शहर के एक पंप पर सामान्य पेट्रोल खत्म होने के बाद पूरे दिन प्रीमियम पेट्रोल दिया गया। इससे नाराज ग्राहकों ने विरोध जताया। कर्मचारियों ने सफाई दी कि सामान्य पेट्रोल का टैंकर देर शाम तक पहुंचने की संभावना है।
सुबह ही खत्म हो गया स्टॉक  : मोतिगरपुर। कस्बे के पेट्रोल पंप पर सुबह 8 बजे डीजल और 11 बजे पेट्रोल खत्म हो गया। संचालक के मुताबिक 25 मार्च को आपूर्ति मिली थी, लेकिन अब अगली खेप कब आएगी, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

एक दिन भी नहीं चला नया लोड : कादीपुर। कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार शाम पहुंचे टैंकर का ईंधन रात तक खत्म हो गया। शुक्रवार को कस्बे समेत बरवारीपुर, गौरा बीबीपुर, मालापुर और बुढ़ाना के पंपों पर लोग ईंधन के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed