{"_id":"6a8f2802cc9d5533b40c09a6","slug":"reject-court-sultanpur-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-163716-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अपहरण व हत्यारोपी की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अपहरण व हत्यारोपी की जमानत अर्जी खारिज
Wed, 26 Aug 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। युवती के अपहरण व हत्या समेत अन्य आरोपों से जुड़े मामले में जेल भेजे गए आरोपी सुरजीत सिंह की तरफ से प्रस्तुत जमानत अर्जी पर जिला जज सुनील कुमार की अदालत में मंगलवार को बहस हुई। अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
अमेठी जिले के स्थानीय कोतवाली के एक गांव निवासी वादी ने गत एक जुलाई को अमेठी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वादी के आरोप के मुताबिक उनकी पुत्री (18) से प्रतापगढ़ जिले के लालगंज के पूरे नेवली का रहने वाला आरोपी सुरजीत सिंह अक्सर फोन पर बात करता था। आरोपी पीड़िता का शोषण भी करता रहा। सुरजीत सिंह ने 30 जून को कुछ अज्ञात साथियों के साथ उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया। वादी के अनुसार काफी खोजबीन के बाद भी उनकी पुत्री नहीं मिली। एक जुलाई को उनके गांव में एक खेत के किनारे झाड़ियों में उनकी पुत्री का शव मिला था। वादी की तहरीर पर आरोपी सुरजीत सिंह व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। (संवाद)