{"_id":"6a8f29685fb0b0ad2205fdca","slug":"youth-should-shun-misleading-narratives-and-join-in-nation-building-dr-arun-singh-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-163717-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रामक विमर्श छोड़ राष्ट्र निर्माण से जुड़ें युवा : डॉ. अरुण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रामक विमर्श छोड़ राष्ट्र निर्माण से जुड़ें युवा : डॉ. अरुण सिंह
Wed, 26 Aug 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
धम्मौर कस्बा स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित जन गोष्ठी में मौजूद लोग। संवाद
धम्मौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में ‘भारत का वर्तमान परिदृश्य : चुनौतियां एवं संभावनाएं’ विषय पर जन गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता जिला संघचालक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं को भटकाने वाले भ्रामक विमर्श से बचाने के लिए तथ्यों पर आधारित सकारात्मक संवाद जरूरी है।
अखिल भारतीय शिक्षण मंडल के जिला संयोजक डॉ. रवींद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि आधुनिकता के साथ संस्कृति, ज्ञान के साथ चरित्र और प्रतिभा के साथ राष्ट्रभाव जरूरी है। अपनी जड़ों से जुड़े रहकर ही भारत को विश्वगुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस मौके डॉ. हृदय प्रकाश सिंह, दयाराम चौरसिया, डीबी सिंह, अशोक सिंह सहित शिक्षक व बुद्धिजीवी मौजूद रहे। संचालन राजकुमार ने किया। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय ने आभार जताया। संवाद