{"_id":"6505f714e12a764ae306a5d4","slug":"readings-found-stored-in-electricity-meter-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-2841-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बिजली के मीटर में स्टोर मिली रीडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बिजली के मीटर में स्टोर मिली रीडिंग
Sun, 17 Sep 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तहसील क्षेत्र सदर के दूबेपुर गांव में शनिवार को अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचेे विद्युत वितरण अयोध्या मंडल के मुख्य अभियंता को एक उपभोक्ता के मीटर में रीडिंग स्टोर मिली। इस दौरान एक उपभोक्ता से काफी कहासुनी हो गई। बकाये में 12 उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटवा दिए।
शनिवार दोपहर बाद पहुंचे मुख्य अभियंता हरीश बंसल ने दूबेपुर गांव में बिजली कनेक्शन का अधीनस्थ अधिकारियों के साथ जायजा लिया। एक उपभोक्ता ने इस बीच बवाल करने की कोशिश की। उसे बाद में शांत करा दिया गया। बिजली बिल न जमा करने पर 12 लोगों का कनेक्शन कटवा दिया गया।
निरीक्षण के बाद परीक्षण खंड कार्यालय में इंजीनियरों के साथ बैठक करके बकाया बिल जमा कराने का निर्देश दिया। दिन में चेकिंग के दौरान अवर अभियंता डीएन प्रसाद ने चोरी के मामले में तौफीक काॅलोनी निवासी सावित्री देवी के खिलाफ बिजली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। 18 कनेक्शन कटवाते हुए करीब पांच लाख रुपये का बकाया बिल वसूला। मुख्य अभियंता के निरीक्षण में अधीक्षण अभियंता राकेश प्रसाद, एक्सईएन पवन कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।