फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Reach the spot and solve the real problem: DM

मौके पर पहुंचकर वास्तविक समस्या करें दूर : डीएम

Sat, 09 May 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 09 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Reach the spot and solve the real problem: DM
जयसिंहपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार ने शनिवार को तहसील सभागार में अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) के तहत प्राप्त शिकायतों में केवल औपचारिकता पूरी न की जाए बल्कि मौके पर पहुंचकर वास्तविक समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों, अंश निर्धारण, वरासत, नामांतरण, धारा-24 के मुकदमों और फार्मर रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण विषयों की गहन समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी फाॅल्ट की स्थिति में तुरंत मरम्मत कार्य किया जाए। बैठक से पहले जिलाधिकारी ने विकास खंड जयसिंहपुर स्थित सभाकक्ष और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कैटल कैचर्स की उपयोगिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम प्रभात कुमार सिंह, तहसीलदार मयंक मिश्र, नायब तहसीलदार रूबी यादव, सीओ सुनील सिंह, पूर्ति निरीक्षक अभिषेक सिंह, बीडीओ मोतिगरपुर निशा तिवारी, बीडीओ जयसिंहपुर श्याम नारायण चतुर्वेदी, कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed