{"_id":"61ad0492f5477e26a35e6960","slug":"rasan-sultanpur-news-lko607592123","type":"story","status":"publish","title_hn":"1326 मीट्रिक टन चना, नमक व तेल के सापेक्ष मिला 604 क्विंटल चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1326 मीट्रिक टन चना, नमक व तेल के सापेक्ष मिला 604 क्विंटल चना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शासन की ओर से चना, खाद्य तेल व नमक के 1326 मीट्रिक टन आवंटन के सापेक्ष जिले को अब तक सिर्फ 604 क्विंटल चना ही मिला। दोनों अन्य खाद्य वस्तुएं न मिलने से नौ दिसंबर के तय समय पर कार्डधारकों में तीनों वस्तुुओं के निशुल्क वितरण पर संकट मंडरा रहा है।
शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का नौ दिसंबर से वितरित किए जाने वाले राशन के साथ निशुल्क चना, नमक व खाद्य तेल वितरित किया जाना है। चना, नमक व खाद्य तेल की आपूर्ति का जिम्मा शासन ने जिले में नैफेड को दिया है। विपणन विभाग को अब तक नमक व खाद्य तेल नहीं मिल पाया। नैफेड ने सिर्फ 604 क्विंटल चना दो विपणन गोदामों को उपलब्ध कराया है। अधिकारियों के मुताबिक, विपणन गोदामों को तीन वस्तुओं की पूरी आपूर्ति मिलने के बाद उसके सत्यापन व फिर कोटेदारों से उठान करवाने के लिए कम से कम चार दिन का समय चाहिए। समय की कमी व अब तक स्टॉक न मिलने से चना, नमक व खाद्य तेल का वितरण निर्धारित तिथि तक हो पाएगा इस पर संशय है।
4.40 लाख कार्डधारकों को होगा वितरण
जिले में निशुल्क चना, नमक व खाद्य तेल का वितरण करीब चार लाख 40 हजार राशन कार्डधारकों को होना है। अंत्योदय के 80,405 व पात्र गृहस्थी के करीब तीन लाख 60 हजार कार्डधारक हैं। प्रति कार्ड पर एक किलो चना, एक किलो नमक व एक लीटर खाद्य तेल वितरित किया जाना है।
विज्ञापन
चना, नमक व खाद्य तेल का लक्ष्य
शासन ने दिसंबर माह में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वितरित किए जाने वाले राशन के साथ एक लीटर खाद्य तेल, एक किलो चना व एक किलो नमक प्रति कार्डधारक को निशुल्क वितरित करने का आदेश दिया है। शासन ने जिले को करीब 442 मीट्रिक टन चना, 442 मीट्रिक टन नमक व 442 मीट्रिक टन खाद्य तेल का आवंटन किया है। आपूर्ति का कार्य नैफेड संस्था को सौंपा गया है। जबकि नैफेड ने लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 604 क्विंटल चना उपलब्ध कराया गया है।
अभी तक कोटेदारों को नहीं मिलीं तीनों वस्तुएं
नौ दिसंबर से वितरित किए जाने वाले राशन के साथ तीनों वस्तुएं वितरित होनी हैं। अभी तक कोटेदारों को तीनों वस्तुएं नहीं मिली। समय पर इनके नहीं मिलने पर बाद में वितरण का कार्यक्रम बनाया जा सकता है। अभय सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी