{"_id":"608999ca8ebc3e8dc314bddc","slug":"rampage-for-health-screening-of-kovid-in-health-centers-sultanpur-news-lko5761026106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड जांच के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड जांच के लिए मारामारी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर कोरोना जांच कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मारामारी मची है। विभिन्न पदों के प्रत्याशी व उनके समर्थक जांच के सोशल डिस्टेंसिंग की गाइडलाइन की अनदेखी कर रहे हैं।
पंचायत चुनाव की मतगणना दो मई को कराई जानी है। जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य की मतगणना में एजेंट बनने की संभावना को लेकर प्रत्याशियों के समर्थक उतावले हैं। समर्थकों के साथ प्रत्याशी भी गणना के समय स्थल व कक्ष में मौजूद रहने के लिए कोरोना की जांच कराने में जुटे हैं।
गणना को देखते हुए दो दिनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड जांच के लिए विभिन्न पदों के प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़ लगने लग रही है। बुधवार को तकरीबन सभी सीएचसी पर कोविड जांच कराने के लिए प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की कतार सुबह से लगी रही। दोपहर बाद तक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड की जांच चलती रही। फिलहाल प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की ओर से कराई जा रही कोविड जांच को जिला प्रशासन अच्छा मान रहा है। प्रशासन के मुताबिक इससे मतगणना में संक्रमण की आशंका कम हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रत्येक मतगणना स्थल पर भी एंटीजन जांच की व्यवस्था की गई है। संदिग्ध मिलने वालों की मतगणना स्थल पर जांच करवाई जाएगी। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के सभी उपाय मतगणना केंद्र पर किए गए हैं। -रवीश गुप्ता, जिला निर्वाचन अधिकारी।