फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rail worker beaten for not opening railway crossing

गेट खोलने के विवाद में अराजकतत्वों ने रेलवे कर्मी को पीटा

Sat, 21 Nov 2020 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Rail worker beaten for not opening railway crossing
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज रेल पथ पर स्थित 31 ए द्वारिकागंज रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार की दोपहर अराजकतत्वों ने गेट खोलने के विवाद में रेल कर्मी को पीट दिया। रेलवे कर्मी ने इसकी सूचना आरपीएफ, जीआरपी व द्वारिकागंज पुलिस चौकी में दी है। रेलवे कर्मी के साथ हुई मारपीट को लेकर कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

अयोध्या-प्रयागराज रेलमार्ग पर स्थित 31 एक द्वारिकागंज रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात राजेश कुमार शनिवार की दोपहर गेट बंद करके सिग्नल को ठीक कर रहे थे। गेट बंद होने की वजह से सड़क से आवाजाही बंद थी। इसी बीच दो बाइकों पर सवार चार लोग अचानक वहां पहुंचे।
विज्ञापन

बाइक सवारों ने राजेश से तुरंत गेट खोलने को कहा। इस पर राजेश ने गेट खोलने के लिए उनसे कुछ समय मांगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर बाइक सवार लोगों ने राजेश की पिटाई कर दी। उसके बाद भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित रेल कर्मी ने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। राजेश ने अराजकतत्वों के बाइक नंबर समेत अन्य डिटेल के साथ आरपीएफ, जीआरपी व द्वारिकागंज चौकी में तहरीर दी है।

आरपीएफ प्रभारी प्रेम सिंह खटाना ने बताया कि द्वारिकागंज हॉल्ट का परिक्षेत्र सिविल पुलिस के एरिया में है। इसकी एफआईआर द्वारिकागंज चौकी में दर्ज होगी। यूआरएमयू के शाखा मंत्री पकंज दुबे ने बताया कि रेल कर्मी पर हुआ हमला निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed