{"_id":"5d34a83c8ebc3e6d007df9b8","slug":"rail-ticket-reservation-halted-due-to-server-failure-sultanpur-news-lko472057777","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर फेल, ठप हुआ रेल आरक्षण बुकिंग काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर फेल, ठप हुआ रेल आरक्षण बुकिंग काउंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वर फेल होने से रेल टिकट आरक्षण ठप
गौरीगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आरक्षण बुकिंग काउंटर सिस्टम का सर्वर रविवार सुबह अचानक फेल हो गया। इससे बुकिंग कार्य पूरी तरह बंद हो गया।
इसके चलते तत्काल टिकट लेने के लिए रातभर स्टेशन पर कतार लगाए यात्रियों के साथ ही अन्य आरक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यही नहीं काउंटर बंद होने से विभाग को करीब एक से डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ी।
गौरीगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर यात्रा करने वालों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आलम ये है कि स्टेशन पर जहां आरक्षण सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ही होता है वहीं आए दिन सर्वर व सिस्टम खराब होने के अलावा कभी-कभी एकदम ठप भी हो जाता है।
रविवार सुबह एक बार फिर आरक्षण केंद्र का सर्वर फेल हो गया। इससे आरक्षण बुकिंग काउंटर से यात्रियों को न तो आरक्षित टिकट मिला और न ही तत्काल। आरक्षण केंद्र पर मात्र अनारक्षित टिकट ही बेचे जा सके।
विज्ञापन
आरक्षित व तत्काल टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें टिकट पाने के लिए अमेठी समेत अन्य स्टेशन का चक्कर लगाना पड़ा।
सिस्टम खराब होने से रेल महकमे को भी एक दिन में करीब एक से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने आरक्षण काउंटर का सर्वर फेल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जानकारी डीआरएम कार्यालय को दी जा चुकी है।