फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rahul Gandhi for two day visit to Amethi on 23 dec.

23 दिसंबर को अमेठी आएंगे राहुल गांधी

Sun, 20 Dec 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Sun, 20 Dec 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर 23 दिसंबर को अमेठी पहुंचेंगे। सांसद का यह दौरा दो दिवसीय होगा। दो दिवसीय दौरे के दौरान राहुल गांधी नवनिर्वाचित डीडीसी, बीडीसी व ग्राम प्रधानों से मुलाकात करने के साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ मुंशीगंज गेस्ट हाउस में बैठक करेंगे।

विज्ञापन


 कांग्रेस उपाध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर 23 दिसंबर को अमेठी पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान सांसद सभी ब्लॉकों के नव निर्वाचित डीडीसी/बीडीसी व ग्राम प्रधानों से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई देने के साथ ही उनसे विकास योजनाओं के संबंध में बात करेंगे। इसके अलावा सांसद का कार्यक्रम संजय गांधी गेस्ट हाउस मुंशीगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने व अमेठी ब्लॉक के बारामासी निवासी दिवंगत कांग्रेस नेता रामअधार पासी के साथ ही कई परिवारों से मिलकर उन्हें शोक संवेदना व्यक्त करने का है।
विज्ञापन


एडीएम एसएन यादव ने बताया कि एसपीजी की ओर से भेजे गए पत्र के माध्यम से सांसद के दो दिवसीय दौरे की अधिकृत सूचना जिला प्रशासन को मिल चुकी है। हालांकि भेजे गए पत्र में राहुल के कार्यक्रम का कोई विवरण नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed