{"_id":"6341bf3343a37d00974595f6","slug":"purvanchal-expres-way-sultanpur-news-lko6519674134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को कराया दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को कराया दुरुस्त
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को कराया दुरुस्त।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। हलियापुर में धंसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की मरम्मत का कार्य पूरा करा लिया गया है। मरम्मत के बाद वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है। हालांकि एक्सप्रेसवे व साइड लेन के किनारे कई जगहों पर हुए जलभराव से बारिश के बीच सड़क धंसने की आशंका अभी बनी है।
भारी बारिश में हलियापुर के पास बृहस्पतिवार की रात करीब 15 फीट चौड़ाई में धंसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की मरम्मत का काम पूरा हो गया। यूपीडा के इंजीनियरों की देखरेख में मरम्मत कार्य बृहस्पतिवार की रात से ही शुरू कराते हुए सड़क के गड्ढे को पाट दिया गया था। शुक्रवार देर शाम सड़क का डामर से लेपन भी करा दिया गया। शनिवार की सुबह से सभी वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई। हालांकि एक्सप्रेसवे व साइड लेन के किनारे बल्दीराय क्षेत्र में कई जगहों पर बारिश से हुए जलभराव से सड़क के अन्य जगहों पर धंसने की आशंका बनी है।
मौजूदा समय में हलियापुर, जरईकलां, कुवांसी, फत्तेपुर समेत अन्य तराई क्षेत्रों में एक्सप्रेसवे व साइड लेन के किनारे बारिश का पानी जल निकासी के अभाव में भरा है। इसमें किसानों की कई बीघे फसल डूब गई है। फिलहाल यूपीडा के इंजीनियर व कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर नजर गड़ाए हैं। यूपीडा की ओर से मार्ग की पैट्रोलिंग की जा रही है। यूपीडा के इंजीनियर अनिल पांडेय ने बताया कि आवाजाही बहाल कर दी गई है।