{"_id":"6a99c6b7ae7c02df260ad29e","slug":"some-houses-collapsed-from-the-rain-and-some-roads-were-blocked-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-164226-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बारिश से कहीं घर गिरे तो कहीं रास्ते हुए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बारिश से कहीं घर गिरे तो कहीं रास्ते हुए बंद
Fri, 04 Sep 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
बारिश का कहर, लोग हो रहे परेशान
सुल्तानपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश अब ग्रामीणों के लिए आफत बनती जा रही है। बृहस्पतिवार को जगह-जगह कच्चे मकान और दीवारें गिरने से परिवारों के सामने रहने और गृहस्थी बचाने का संकट खड़ा हो गया है। जिले के कई गांवों के संपर्क मार्गों पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप है।
स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। जलभराव ने ग्रामीण इलाकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भदैंया और चांदा क्षेत्र में बारिश से तीन परिवारों के आशियाने ढह गए जबकि अलीगंज में पेड़ गिरने से कई गांवों के रास्ते बंद हो गए। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से तत्काल मदद और रास्ते खुलवाने की मांग की है।
दो परिवारों के आशियाने ढहे, हजारों का नुकसान
भदैंया। बारिश के चलते कुछमुछ ग्राम पंचायत के इस्लामगंज और बरगदवा पुरवे में दो परिवारों के आशियाने ढह गए। इस्लामगंज निवासी बुद्ध प्रकाश की पक्की ईंट की दीवार गिरने से टिनशेड ढह गया। जिससे करीब 20 हजार रुपये के सामान का नुकसान बताया गया है। बरगदवा निवासी राकेश निषाद का कच्चा मकान भी मिट्टी की दीवार गिरने से ढह गया। गृहस्थी का सामान दबकर खराब हो गया। हल्का लेखपाल विवेक पांडेय ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर नुकसान की रिपोर्ट तहसील भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
पेड़ गिरने से कई गांवों के रास्ते बंद
अलीगंज। अलीगंज-कुड़वार मार्ग से बेला होकर मिठनेपुर जाने वाली सड़क पर पहड़ौली के पास आम का पेड़ दो दिन से गिरा पड़ा है। इससे पहड़ौली, गोसाईं का पुरवा, मिठनेपुर, वल्लीपुर और पारा बाजार सहित कई गांवों का आवागमन प्रभावित है। वाहन नहीं पहुंचने से स्कूली बच्चों की मुश्किल बढ़ गई है। अलीगंज-चंदौकी मार्ग के अंडरपास में जलभराव से पूरे बेनी राय, भोज तिवारी का पुरवा, उलरा सहित दर्जनों गांव प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। संवाद
कच्चा मकान गिरा, गृहस्थी मलबे में दबी
चांदा। घूरीपुर गांव में बारिश के चलते सुनील वर्मा का कच्चा मकान ढह गया। हादसे के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। मलबे में गृहस्थी का सामान दबने से परिवार को काफी नुकसान हुआ है। संवाद