फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   protest

Sultanpur News: आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

Tue, 03 Jan 2023 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
protest
प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

डाकखाना स्थित आम आदमी पार्टी के शिविर कार्यालय पर पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ वार्डों के संभावित प्रत्याशी एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष महमूद खान ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने जान-बूझकर आरक्षण में गड़बड़ी की है। जिला महासचिव राम विलास तिवारी ने कहा कि सरकार ने सांविधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए निकाय चुनाव में ओबीसी का आरक्षण लागू नहीं किया तो आम आदमी पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

जिला निकाय चुनाव प्रभारी अजीत श्रीवास्तव ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा से पिछड़ों के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करती आई है। सीवाईएसएस के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने कहा कि सरकार जान-बूझ कर आरक्षण समाप्त करने की साजिश कर रही है। इसके बाद पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शोहरत अली, मकसूद अंसारी, नगर अध्यक्ष गुड्डू जायसवाल, रामनायक तिवारी, सुरेश गौतम, मो. सलीम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed