{"_id":"625b02d8cd31d528d662b5e9","slug":"protest-sultanpur-news-lko626426192","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने सदर तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
संयुक्त किसान मोर्चा के अखिल भारतीय आह्वान पर 11 से 17 अप्रैल तक चलने वाले एमएसपी सप्ताह अभियान की कड़ी में शनिवार को सदर तहसील में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान मोर्चा के संयोजक शारदा प्रसाद पांडेय ने कहा कि सरकार की एमएसपी पर वादाखिलाफी के खिलाफ पूरे देश में एमएसपी सप्ताह चलाया गया है। हम सरकार से मांग करते हैं कि एमएसपी को कानूनी गारंटी देने के लिए जल्द से जल्द संयुक्त कमेटी का गठन करे। किसान नेता बाबूराम यादव ने कहा कि सरकार अमीरों के पक्ष में ज्यादा फैसले ले रही है। किसान नेता रामकृपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को 2000 रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। इसके बदले में कई हजार रुपये खाद, बीज, पानी व जुताई के दाम बढ़ाकर वापस भी ले रही है।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रमाशंकर चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों के साथ धोखाधड़ी और वादाखिलाफी करने से बाज नहीं आ रही है। प्रदर्शन के बाद मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर राधेश्याम वर्मा, मो. सैफ, राजबहादुर यादव, नईम खान, शिवनाथ, छोटेलाल यादव, अभिषेक यादव, राकेश भारती, विजय बहादुर, मीना, भानमती, रामनाथ आदि मौजूद रहे।