फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   protest

बार एसोसिएशन चुनाव स्थगित किए जाने के विरोध में दूसरे दिन भी धरने पर बैठे अधिवक्ता

Tue, 20 Jul 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
protest
सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन का चुनाव स्थगित किए जाने के विरोध में सोमवार से दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन के सामने अधिवक्ताओं का धरना जारी है। मंगलवार को दूसरे दिन भी वकीलों ने सुबह 11 बजे से धरना दिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सिंह, द्वारिका प्रसाद दुबे, अच्छेराम यादव, धनंजय दुबे, हेमंत मिश्र समेत कई वकीलों ने चुनाव टाले जाने को तानाशाही करार दिया। कहा कि जब तक चुनाव कराए जाने की घोषणा नहीं की जाती है, तब तक धरना जारी रहेगा। दोपहर 12 बजे से धरना स्थल पर ही सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ। पाठ समाप्त होने के बाद वकीलों ने बार अध्यक्ष, सचिव व एल्डर्स कमेटी के सदस्यों की बुद्घि-शुद्घि के लिए हवन कर प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष करुणा शंकर दुबे, नरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, राजेंद्र प्रसाद शुक्ल, कमलेश तिवारी, समरजीत सिंह, ध्रुवराज सिंह, आनंद सिंह, रवि पांडेय, राजेश बाजपेयी, संतोष पांडेय, गंगेय पांडेय, राजेंद्र तिवारी, विशंभर शुक्ल, वीर विक्रम सिंह समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे। बुधवार को अवकाश रहने के कारण धरना स्थगित रहेगा। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से फिर धरना शुरू होगा। वकीलों ने चुनाव की घोषणा नहीं होने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कल होगी पूर्व अध्यक्ष व सचिव की बैठक
बार एसोसिएशन का चुनाव स्थगित किए जाने के विरोध में वकीलों के चल रहे धरने को देखते हुए 22 जुलाई को पूर्व अध्यक्षों व पूर्व सचिवों की बैठक बुलाई गई है। यह जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर बाद डेढ़ बजे से बैठक करके मामले का समाधान करने के लिए पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सचिव की राय ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed