फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Protest against slow speed of flyover

फ्लाईओवर निर्माण की धीमी गति पर फूटा गुस्सा

Wed, 19 Jul 2017 10:14 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 19 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
Protest against slow speed of flyover
परेशानी दे रहा निर्माण - फोटो : अमर उजाला

कुड़वार नाका क्रॉसिंग के आसपास रहने वाले लोगों ने बुधवार को निर्माणाधीन फ्लाईओवर की सुस्त गति व सेतु निगम की ओर से वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था न किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए सुधीर तिवारी ने कहा कि कुड़वारनाका रेलवे क्रॉसिंग से करीब पांच लाख आबादी का आवागमन होता है। निर्माणाधीन आरओबी 33 बी के कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। शिकायतों के बाद भी सेतु निगम की ओर से निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई।

विज्ञापन


इसके अलावा सेतु निगम व रेलवे विभाग की ओर से स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की गई है। रेलवे ने क्रॉसिंग पर बनने वाले पिलर को बनाने के लिए तीन माह का समय निर्धारित किया था। तीन माह से अधिक का समय बीत चुका है। अभी तक क्रॉसिंग नहीं खोली गई है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अनशन पर बैठने वालों में दीपक जायसवाल, शिवाकांत पांडेय, प्रणीत सिंह बौद्घिक, अभिषेक सिंह, अंजनी तिवारी, अखिलेश तिवारी, बालकृष्ण तिवारी, शुभम मिश्र, आलोक तिवारी, अवधेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed