फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   protest against chairman

चेयरमैन के खिलाफ सड़क पर उतरे सभासद

Tue, 25 Aug 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
protest against chairman
सुल्तानपुर। नगर पालिका चेयरमैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कुछ सभासदों ने मंगलवार को शहर में जनजागरूकता अभियान की शुरुआत करौंदिया वार्ड से की। नाराज सभासदों ने घर-घर जाकर लोगों को पंफलेट दिए। इसके जरिए सभासदों ने नगर पालिका में व्याप्त अव्यवस्था को उजागर किया। सभासदों ने अव्यवस्था के लिए पालिकाध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका के कई सभासदों ने लामबंद होकर पालिकाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शहर के करौंदिया वार्ड से जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की। सभासदों ने घर-घर जाकर नगर पालिका में व्याप्त अव्यवस्था के बारे में लोगों को बताया साथ ही आठ सूत्री पंफलेट भी बांटे। सभासदों ने आरोप लगाया है कि अब तक नगर पालिका बोर्ड की सिर्फ पांच बैठक ही हो सकी है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ने शहर में सफाई, बिजली व पेयजल को लेकर कोई भी सार्थक प्रयास नहीं किया गया। प्रकाश व्यवस्था के लिए घटिया किस्म की लाइटें खरीदी गईं। सोडियम लाइटों के स्थान पर एलईडी बल्ब लगाकर काम चलाया जा रहा है। सभासदों ने आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। अब सभासद चुप बैठने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका की अव्यवस्थाओं को उजागर करने के लिए जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। अब जनता चेयरमैन से अव्यवस्थाओं के संबंध में जवाब मांगेगी। अभियान में सभासद अमोल बाजपेयी, डॉ संतोष सिंह, अजय सिंह, मंगरू प्रजापति, सुधीर तिवारी, सज्जाद खान, अरुण सिंह, अरुण कुमार, मंजू सिंह, कुसुमलता, राजदेव शुक्ल समेत अन्य कई सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed