फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Preparation to take services of private hospitals also when needed

जरूरत पड़ने पर निजी हॉस्पिटलों की भी सेवा लेने की तैयारी

Wed, 15 Apr 2020 08:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Preparation to take services of private hospitals also when needed
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने निजी हॉस्पिटलों की भी सेवाएं लेने की तैयारी शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर बुधवार को डीएम, एसपी व सीएमओ ने शहर के तीन निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अस्पतालों में मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर निजी हॉस्पिटलों की सेवाएं लेने की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को डीएम सी. इंदुमती, एसपी शिवहरी मीणा व सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने शहर के करुणाश्रय हॉस्पिटल, गोलाघाट स्थित सुमन हॉस्पिटल व आस्था हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निजी अस्पताल के चिकित्सकों के साथ ही वहां मौजूद बेड संख्या व व्यवस्था को देखा। साथ ही अस्पताल में मौजूद सुविधाओं के बारे में भी संबंधित संचालकों व चिकित्सकों से जानकारी ली। सुमन अस्पताल के डॉ. एके सिंह, आस्था हॉस्पिटल के डॉ. केसी त्रिपाठी समेत करुणाश्रय की संचालक ने अस्पताल में मौजूद सुविधाओं के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी। साथ ही जरूरत पड़ने पर अस्पताल की सेवा देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एके सिंह ने बताया कि आकस्मिक सेवाएं जिले के अधिकांश चिकित्सक दे रहे हैं। डीएम ने कहा कि अभी तक जिले में कोरोना का कोई केस नहीं है। सतर्कता के लिहाज से हॉस्पिटल को चिह्नित किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर इन अस्पतालों को लेवल-दो का अस्पताल बनाया जाएगा।

लॉकडाउन दूसरे चरण के पहले दिन डीएम व एसपी ने शहर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विभिन्न जगहों का निरीक्षण करते हुए दोनों अधिकारियों ने लोगों से लॉकडाउन का अनुपालन करने की अपील की। इस दौरान सड़क पर घूमते मिले कुछ लोगों से पूछताछ करके उन्हें चेतावनी भी दी। दूसरे चरण के पहले दिन भी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानें बंद रहीं। शहर भ्रमण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सैनिटाइजेशन व्यवस्था व साफ-सफाई बता भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed