{"_id":"5ed12ca68ebc3e905528e88c","slug":"pradhan-beat-up-panchayat-friend-sultanpur-news-lko5236172154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत मित्र को ग्राम प्रधान ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत मित्र को ग्राम प्रधान ने पीटा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मनरेगा योजना में फर्जी डिमांड बनाने का दबाव नहीं मानने पर ग्राम प्रधान ने पिछले मंगलवार को पंचायत मित्र की खंड विकास कार्यालय में पिटाई कर दी थी। पंचायत मित्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
कूरेभार थाना क्षेत्र के सेवरा गांव निवासी अरुण कुमार खंड विकास अधिकारी कार्यालय में पंचायत मित्र हैं। आरोप है कि प्रधान सेवरा राम अचल यादव उन पर कई दिनों से फर्जी डिमांड बनाने को लेकर दबाव बना रहे थे। जब पंचायत मित्र ने ऐसा करने से मना किया तो प्रधान आग बबूला हो गये।
उन्होंने पिछले मंगलवार को ब्लॉक पहुंचकर विकास खंड मुख्यालय पर ही मारपीट शुरू कर दी। पंचायत मित्र जान बचाने के लिए भागा तब प्रधान ने उसे गिराकर पीटा। पंचायत मित्र ने कूरेभार थाने पर तहरीर दी थी। पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एसओ डीपी शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।