{"_id":"6161d7498ebc3e6267224b8d","slug":"power-supply-sultanpur-news-lko599383225","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 घंटे बिजली कटौती से परेशान रही शहर की 20 हजार आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 घंटे बिजली कटौती से परेशान रही शहर की 20 हजार आबादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर के डाकखाना उपकेंद्र से जुड़े बस स्टेशन क्षेत्र में शनिवार को करीब 11 घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए। फोरलेन के किनारे लगे नए खंभों पर लाइन शिफ्टिंग के लिए की गई कटौती से करीब 20 हजार आबादी प्रभावित रही। कार्य पूरा नहीं होने की वजह से रविवार को भी शटडाउन कर कटौती किए जाने के आसार हैं।
शहर के पयागीपुर-गोलाघाट फोरलेन का निर्माण कराने के लिए सड़क के किनारे लगे पोलों के स्थान पर पीछे नए पोल लगवाए गए हैं। सड़क के चौड़ीकरण की वजह से पुराने पोलों से नए खंभों पर हाईटेंशन व लो वोल्टेज की लाइन शिफ्ट करने के लिए डाकखाना उपकेंद्र की ओर से दिन में सात घंटे का शटडाउन लिया गया था। कार्य की वजह से शटडाउन बढ़ने व घटने की भी आशंका इंजीनियरों ने जताई थी। शनिवार को केबल व तार शिफ्ट करने के लिए सुबह सात बजे से शटडाउन लेकर बस स्टेशन, बढ़ैयावीर, गोलाघाट व डीएम आवास मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। आपूर्ति बंद करके शुरू कराए गए लाइन शिफ्टिंग का कार्य दिन भर चलता रहा।
दिन भर हुए कार्य के बाद पूरा काम पूरा नहीं हो सका। इस दौरान बस स्टेशन क्षेत्र की करीब 20 हजार आबादी बिजली कटौती से दिन भर परेशान रही। लोगों को सर्वाधिक परेशानी पानी के लिए उठानी पड़ी। उमस भरी गर्मी से भी लोग परेशान रहे। शाम को करीब 11 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति मिलने पर लोगों को राहत मिल सकी। कार्य अभी पूरा नहीं होने से रविवार को भी डाकखाना उपकेंद्र की ओर से शटडाउन लिए जाने के आसार हैं। एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि कार्य का आकलन कर शटडाउन का निर्णय लिया जाएगा।