फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Power outage for 45 households for 10 days

Sultanpur News: 10 दिन से ठप 45 घरों की बिजली, किया घेराव

Thu, 19 Jun 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 19 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Power outage for 45 households for 10 days
लंभुआ में विद्युत कार्यालय का घेराव करते ग्रामीण। 
लंभुआ (सुल्तानपुर)। बेदूपारा स्थित अधिशासी अभियंता विद्युत कार्यालय पर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि ग्राम सभा परसीपुर में क्षमता से कम भार का विद्युत ट्रांसफार्मर लगा है, जो आए दिन खराब रहता है। पिछले 10 दिनों से एक हजार आबादी वाले गांव के 45 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि यदि 24 घंटे में विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। विद्युत अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर और जर्जर तारों को बदलवाकर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान बृजेश, सुनील कुमार वर्मा, संजय यादव, यशवंत विक्रम वर्मा, छोटू, शैलेश, रामकुमार, राहुल वर्मा, निर्मला, राजेश वर्मा, कन्हैयालाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


एचटी लाइन में फाॅल्ट से 20 घंटे बंद रहा असरोगा उपकेंद्र
अलीगंज (सुल्तानपुर)। पयागीपुर से असरोगा उपकेंद्र को जाने वाली हाईटेंशन लाइन में बुधवार शाम चार बजे फाॅल्ट आ गया। जिससे असरोगा उपकेंद्र के साथ दाउदपुर, बंधुआकलां, कुड़वार फीडर व धम्मौर फीडर करीब 20 घंटे ठप रहे। इन फीडरों से जुड़े लगभग 50 हजार लोग रातभर गर्मी से बेहाल रहे। जेई सचिन यादव ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट आने से आपूर्ति ठप थी। खामी दूर कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बाद बहाल हुई आपूर्ति
कादीपुर(सुल्तानपुर)। मुड़िलाडीह बाजार में मंगलवार शाम छह बजे ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट आने से आपूर्ति ठप हो गई। लगभग एक हजार लोग उमस भरी गर्मी में रात बिताने को मजबूर हुए। बुधवार दिन और रात बीतने के बाद भी पॉवर काॅर्पोरेशन खामी नहीं दुरुस्त करा सका है। बृहस्पतिवार सुबह व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से इसकी शिकायत की तो निगम सक्रिय हुआ। दाेपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल हाेने के बाद बाजार वासियों ने राहत की सांस ली।


रात भर बाधित रही कस्बे की बिजली
कुड़वार (सुल्तानपुर)। कस्बे में जर्जर केबल और तारों के सहारे विद्युत आपूर्ति होने से उपभोक्ताओं को आए दिन परेशानी उठानी पड़ रही है। उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में जागकर रात बितानी पड़ती है। बुधवार रात बिजली नहीं रहने से कस्बे और बाजार वासियों को भीषण गर्मी में बिना पंखे के रात गुजारनी पड़ी। अरविंद, संजय, केशव, श्रीराम, पप्पू ने कहा कि जर्जर तार और केबल आए दिन टूटते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed