फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   power cut

हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से एक लाख आबादी बिजली गुल

Mon, 22 Aug 2022 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
power cut
सुल्तानपुर। अखंडनगर क्षेत्र के दूल्हापुर के पास 33 केवीए हाईटेंशन लाइन के तार पर पेड़ गिरने से अखंडनगर व रतनपुर विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। दोनों उपकेंद्र बंद होने से करीब एक लाख आबादी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। पेड़ हटाए जाने के बाद भी देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

कादीपुर से अखंडनगर उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवीए हाईटेंशन लाइन के तार पर रविवार को दोपहर करीब एक बजे दूल्हापुर के पास यूकेलिप्टस का एक पेड़ उखड़कर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइन टूटकर नीचे आ गई। पोल पर लगे चीनी मिट्टी के इंसुलेटर टूट गए।लाइन गिरने से अखंडनगर व रतनपुर उपकेंद्र बंद हो गया। दोनों उपकेंद्र बंद होने की सूचना पर विद्युत वितरण में खलबली मच गई। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पेड़ को हटवाने के साथ मरम्मत कार्य शुरू करवाया। देर शाम गिरे पेड़ को हटवा दिया गया लेकिन लाइन की मरम्मत का कार्य जारी था। इसके चलते आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली बाधित होने से दोनों उपकेंद्रों से जुड़ी करीब एक लाख आबादी परेशान रही। कादीपुर के एक्सईएन चंद्रबिंदु प्रसाद ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा कराकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed