फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   power cut

छह घंटे बंद रहे शहर के दो फीडर

Mon, 22 Aug 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
power cut
सुल्तानपुर। शहर में निर्माणाधीन फोरलेन के खंभों पर लाइन शिफ्टिंग के लिए दो फीडर रात में छह घंटे बंद रहे। शटडाउन से करीब 30 हजार आबादी परेशान रही।
विज्ञापन

शहर में पयागीपुर से गोलाघाट तक निर्माणाधीन फोरलेन के लिए लगाए पोलों पर बिजली की लाइन शिफ्टिंग के लिए इंजीनियरों की ओर से शनिवार रात में शटडाउन लिया गया था। रात करीब एक बजे से सुबह छह बजे तक दरियापुर के फीडर नंबर तीन व डाकखाना उपकेंद्र के शाहगंज फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। इस दौरान कार्यदायी फर्म की ओर से लाइन शिफ्टिंग का कार्य कराया गया। बिजली की केबल व तार बदलने के लिए भोर में एक घंटे के लिए डाकखाना उपकेंद्र भी पूरा बंद किया गया। हालांकि उपकेंद्र बंद रहने के दौरान भोर में कोई खास असर नहीं पड़ा लेकिन दो फीडर छह घंटे बंद रहने से करीब 30 हजार आबादी परेशान रही। रविवार सुबह आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिल सकी। जेई धर्मनाथ प्रसाद ने बताया कि सोमवार को लाइन शिफ्टिंग का कार्य नहीं कराया जाएगा।

30 घंटे से गुल दो गांवों की बिजली
जयसिंहपुर। बिरसिंहपुर उपकेंद्र के हालापुर फीडर से जुड़े आनूपुर व बनी गांव की बिजली आपूर्ति 30 घंटे से ठप है। उमस भरी गर्मी में बिजली के अभाव में लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी रविवार की शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जेई अनिल यादव ने बताया कि लाइन में खराबी आई है। मरम्मत कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed