फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   power cut in ramzan

रमजान में भी नहीं रुकी अघोषित कटौती

Sat, 20 Jun 2015 11:57 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमरउजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 20 Jun 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
सरकार के निर्देश का भी पावर कॉर्पोरेशन पर कोई असर नहीं पड़ा है। रमजान में 16 घंटे निर्बाध विद्युत देेने के आदेश केे बाद भी कार्पोरेशन लखनऊ से सीधे इमरजेंसी कटौती कर रहा है।
विज्ञापन

 रात में उमस भरी गर्मी के दौरान तीन घंटे की इमरजेंसी कटौती से लोग बेहाल हो गए। रमजान माह के दौरान भी जिले की विद्युत आपूर्ति पटरी पर नहीं आ सकी है।
विज्ञापन

सूबे की सरकार के आदेश के बाद भी पावर कॉर्पोरेशन लखनऊ से सीधे इमरजेंसी कटौती करने से बाज नहीं आ रहा है। लखनऊ से रात में तकरीबन रोज की जा रही इमरजेंसी कटौती की भनक वितरण खंड के स्थानीय इंजीनियरों को थोड़ी देर पहले लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की रात 11 बजे से दो बजे तक तीन घंटे लखनऊ से इमरजेंसी कटौती कर दी गई।  रात में इमरजेंसी कटौती से सो रहे लोग जग गए। खासकर रोजेदारों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। इसकी वजह से लोगों में रोष बढ़ रहा है। शनिवार को दिन में दरियापुर से जुड़े पंजाबी कॉलोनी एवं डाकखाना उपकेंद्र के कुछ हिस्से में केबल डालने व मरम्मत कार्य के लिए आपूर्ति बंद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed