फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Postoffices server fail.

डाकघरों का सर्वर फेल, लाखों का लेन-देन ठप

Tue, 29 Mar 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Postoffices server fail.
सर्वर फेल - फोटो : अमर उजाला

पिछले 24 घंटे से जिले के सभी डाकघरों का सर्वर फेल हो गया है। इससे ऑनलाइन फीडिंग का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। धन की जमा-निकासी के अलावा तमाम तरह के कार्य अधर में लटक गए हैं। इस वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी कर्मचारियों के एनएससी बनने के कार्य में भी बाधा खड़ी हो गई है।   

विज्ञापन



डाकघर को हाईटेक करने की योजना साकार नहीं हो पा रही है। ग्राहकों को अक्सर सर्वर की समस्या का सामना करना पड़ता है। खाते के संचालन में तमाम तरह की बाधा आ रही है। पिछले 24 घंटे से डाकघरों के सर्वर फेल हो गए हैं, जिससे जिले की 47 सीबीएस शाखाओं का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर पर भी सर्वर की समस्या से डाक कर्मियों व उपभोक्ताओं को दो-चार होना पड़ा। लोगों को खाते में धन की जमा और निकासी के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


पिछले दिनों होली की छुट्टी के चलते लंबा अवकाश हुआ था। सोमवार को जब डाकघर खुले तो ग्राहकों की कतार लग गई। दोपहर बाद अचानक सर्वर फेल हो गया, जिसके चलते शाखाओं के संपर्क एक-दूसरे से नहीं हो सके। इस खामी की वजह से लोगों के धन की जमा-निकासी का काम भी ठप हो गया। एनएससी व अन्य बचत पत्रों के काम भी पूरी तरह से ठप हो गए हैं। मंगलवार को सुबह से ही प्रधान डाकघर समेत अन्य शाखाओं पर ग्राहकों के काम-काज नहीं हो सके। सर्वर फेल होने से लाखों रुपये का लेन-देन नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed