{"_id":"6265925bea6ff07dd03c5594","slug":"post-office-sultanpur-news-lko627647531","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएनआई उप डाकघर में 20 दिनों से लेनदेन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएनआई उप डाकघर में 20 दिनों से लेनदेन ठप
विज्ञापन
केएनआई स्थित उप डाकघर।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर से सटे केएनआई परिसर में स्थित उप डाकघर का सर्वर 20 दिन से काम नहीं कर रहा है। सर्वर फेल होने से कंप्यूटर से जुड़े सारे कामकाज ठप हैं। उप डाकघर से जुड़े करीब 700 खाताधारक लेनदेन नहीं कर पा रहे हैं। केवल रजिस्टर्ड डाक ही बुक हो पा रही है।
जिले के कई उप डाकघरा अभी भी सर्वर के संकट से गुजर रहे हैं। इन डाकघरों से जुड़े खाताधारकों को धन जमा करने और निकालने के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। शहर से सटे केएनआई परिसर में स्थित उप डाकघर से करीब 700 से अधिक खाताधारक जुड़े हैं। करीब 20 दिन पहले यहां का सर्वर अचानक फेल हो गया। बताया गया कि सप्लाई लाइन के बीच में फॉल्ट है। सर्वर अभी तक ठीक नहीं किया जा सका है। 20 दिन से उप डाकघर में आहरण-वितरण व्यवस्था ठप चल रही है। स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री का काम किसी तरह से मैनुअल तरीके से किया जा रहा है। खाताधारकों को लेनदेन करने के लिए प्रधान डाकघर जाना पड़ रहा है।
पोस्टमास्टर लक्ष्मीकांत तिवारी ने बताया कि सर्वर की समस्या से कोई कामकाज नहीं हो पा रहा है। प्रधान डाकघर में अधिकारियों को लिखित रूप से समस्या से अवगत कराया गया है। डाक अधीक्षक पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। सर्वर की समस्या के बारे में बीएसएनएल के वार्ता कर जल्द ही इसका निराकरण करवाया जाएगा।