{"_id":"6ab02f77de58a9654e03c3b7","slug":"population-of-30000-affected-by-power-outages-in-dhammaur-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-165406-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: धम्मौर में बिजली कटौती से 30 हजार की आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: धम्मौर में बिजली कटौती से 30 हजार की आबादी परेशान
Mon, 21 Sep 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
धम्मौर/सुल्तानपुर। विद्युत उपकेंद्र धम्मौर के बनकेपुर फीडर से जुड़े करीब 30 हजार लोगों को दो दिन तक बिजली संकट झेलना पड़ा। फीडर की लगभग 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। देहली बाजार के ऋषिनगर में लोग लो-वोल्टेज से परेशान हैं।
धम्मौर उपकेंद्र के ग्रामीण राकेश कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति शनिवार शाम चार बजे से रात 10 बजे तक ठप रही। रविवार को सुबह नौ बजे से दोपहर करीब एक बजे तक आपूर्ति बाधित रही। लगातार बिजली गुल रहने से घरेलू कामकाज प्रभावित हुए। किसानों और दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ी। रविवार दोपहर आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट को दूर कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
देहली बाजार के ऋषि राज नगर में उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के बावजूद कम क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगने से पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। सुबह और शाम के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है। कम वोल्टेज से पंखे, कूलर और पानी की मोटर जैसे उपकरण ठीक से काम नहीं कर पाते। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से अधिक क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगाने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। एसडीओ मार्तंड प्रताप सिंह ने कहा कि जांच कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
खंभा और तार टूटने से बिजली हुई ठप
भदैंया। लोलेपुर ईस्ट फीडर से जुड़े छह गांवों में शनिवार शाम से बिजली आपूर्ति बाधित है। सोनबरसा में चलती लाइन पर शनिवार को पीपल का पेड़ गिर गया। इससे तार और एक बिजली का खंभा टूट गया। धरौली, मिश्रौली, सराय अचल, रामपुर, हनुमानगंज और हरिरामपुर गांव इससे प्रभावित हुए। इन गांवों में शनिवार शाम चार बजे से रविवार शाम छह बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने मोबाइल भी चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। बिजली विभाग सुबह से ही मरम्मत में जुटा है। अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि लाइन की मरम्मत जारी है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।