{"_id":"5fb9441b8ebc3e9b7c13c814","slug":"poorvanchal-expressway-completed-fast-sultanpur-news-lko551074250","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कार्य में तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कार्य में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने पहुंचे अपर मुख्य सचिव गृह ने काम में और तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने हलियापुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए जा रहे फ्लाई ओवर व मार्ग निर्माण का जायजा लेते हुए कार्यों की समीक्षा की।
लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शनिवार को अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने हलियापुर के पास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। दोपहर बाद पहुंचे अपर मुुख्य सचिव ने अयोध्या-रायबरेली नेशनल हाईवे पर बनाए जा रहे फ्लाई ओवर के कार्यों का जायजा लिया।
फ्लाई ओवर के कार्य में और तेजी लाने का निर्देश फर्म को दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद यूपीडा व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से सिक्स लेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण को मुख्यमंत्री की प्रथम प्राथमिकता बताते हुए इसे समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि नए वर्ष में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जनता को समर्पित करने की तैयारी है। कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।
गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। एक माह में अपर मुख्य सचिव के दूसरे दौरे को लेकर मुख्यमंत्री के निरीक्षण का कयास लगाया जा रहा है। इस मौके पर यूपीडा के अधिकारियों समेत एसडीएम बल्दीराय राजेश कुमार सिंह, फर्म के एसके पांड्या समेत अन्य मौजूद रहे।