फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   political

कांग्रेस ने सदर सीट से अभिषेक राणा को उतारा

Thu, 27 Jan 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
political
अभिषेक सिंह राणा। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। कांग्रेस ने जिले की सदर विधानसभा सीट से अभिषेक सिंह राणा को अपना प्रत्याशी बनाया है। वे लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं। पिछले दिनों जिलाध्यक्ष के पद से हटने के बाद उन्हें प्रत्याशी बनाया जाना लगभग तय माना जा रहा था।
विज्ञापन

इससे पहले कादीपुर सीट से कांग्रेस निकलेश सरोज को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। जिले की सुल्तानपुर, लंभुआ और इसौली विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। अभिषेकके नाम की घोषणा के साथ सदर विधानसभा सीट पर सिर्फ भाजपा का प्रत्याशी आना शेष है। बसपा से पूर्व मंत्री ओपी सिंह और सपा से पूर्व विधायक अरुण वर्मा पहले से मैदान में हैं। अभिषेक सिंह राणा ने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। वे 2000 से 2009 तक कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से जुड़े रहे। 2009 में युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

2013 में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने। 2010 के पंचायत चुनाव में उनकी पत्नी सोनी सिंह जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं। 2015 में मोतिगरपुर बिलवारी से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर ब्लॉक प्रमुख के चुनाव मैदान में उतरे, जिसमें वे एक मत से हार गए। अक्तूबर 2020 में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोनीत हुए। 2021 के पंचायत चुनाव में उनकी पत्नी सोनी सिंह फिर जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं। उनके बाबा कामेश्वर प्रसाद सिंह व दादी उत्तम राज दोनों स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed