फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   police

विधायक की फटकार के बाद पुलिस ने आईटी सेल के कार्यकर्ता को पहुंचाया घर

Mon, 21 Nov 2022 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
police
सुल्तानपुर। टप्पेबाजी के मामले में संदेह के आधार पर भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ता को लॉकअप में बंद कर प्रताड़ित करने की शिकायत पर भाजपा विधायक की फटकार के बाद शनिवार देर रात पुलिस ने उसे घर पहुंचा दिया। इसके साथ पुलिस के खिलाफ हंगामा शात हो सका।
विज्ञापन

बनकेगांव निवासी ओम प्रकाश सिंह ने गत शुक्रवार को अपने दोस्त रामजीत मौर्य को चेक देकर सेंट्रल बैंक की स्थानीय शाखा से साढ़े तीन लाख रुपये निकलवाया था। रुपयों से भरे बैग को ओम प्रकाश सिंह अपनी बाइक की डिक्की में रखकर ब्लॉक के सामने एक दुकान पर पहुंचे थे। वहां बाइक खड़ी कर वे किसी काम से चले गए थे। थोड़ी देर बाद जब वे वापस बाइक के पास पहुंचे तो देखा कि डिक्की में रखा रुपयों से भरा बैग गायब था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस केस दर्ज कर तफ्तीश कर रही थी। इस बीच शुक्रवार रात में ही पुलिस टीम ने भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ता शिवम सिंह निवासी बनके गांव को घर से उठाकर कोतवाली जा पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने शिवम सिंह बेरहमी से पीटा और उसे जंजीर से बांधा था। परिजनों ने इसकी शिकायत भाजपा विधायक राजेश गौतम से की थी। भाजपा विधायक राजेश गौतम शनिवार को कादीपुर के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को फटकार लगाई थी। तमाम समर्थक भी पुलिस के खिलाफ जमा हो गए। सीओ शिवम मिश्र ने किसी तरह से उन्हें शांत कराया था। विधायक की फटकार के बाद देर रात पुलिस शिवम सिंह को लॉकअप से निकालकर उसे घर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed