फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Players spread awareness by taking out a rally

Sultanpur News: रैली निकाल खिलाड़ियों ने फैलाई जागरूकता

Wed, 03 Jun 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 03 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Players spread awareness by taking out a rally
पयागीपुर। विश्व साइकिल दिवस पर बुधवार को श्यामनगर खेल मैदान के खिलाड़ियों ने साइकिल रैली निकाली। रैली के माध्यम से समाज को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से निकाली गई इस रैली में खिलाड़ियों और साइकिल प्रेमियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

श्यामनगर खेल मैदान पर इस समय 50 से अधिक खिलाड़ियों का अभ्यास चल रहा है। बुधवार को खेल का अभ्यास शुरू करने के पूर्व मैदान से खिलाड़ियों ने साइकिल रैली निकाली। पूर्व जिला कमांडेंट व कबड्डी संघ के संरक्षक आरबी पांडेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पयागीपुर होकर रैली अयोध्या-प्रयागराज हाईवे होकरअहिमाने पहुंची। यहां से महाराणा प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज उतुरी से रैली वापस श्यामनगर खेल मैदान पहंची। यात्रा के दौरान खिलाड़ियों ने साइकिल के प्रति लोगों को जागरूक किया। समापन अवसर पर पूर्व जिला कमांडेंट ने कहा कि इस तरह की रैलियां लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं। इस मौके पर अवधेश मिश्रा, विशाल शुक्ला, अर्जुन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


साइकिल चलाकर स्वस्थ रहने का संदेश
सुल्तानपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय व मेरा युवा भारत केंद्र की ओर से साइकिल यात्रा का आयोजन हुआ। जिला युवा अधिकारी सुधीर पांडेय व सहायक परियोजना प्रशासक विनय मिश्रा ने यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed