फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Petrol pump and gas agency will be under surveillance of CCTV cameras

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगे पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी

Tue, 10 Dec 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump and gas agency will be under surveillance of CCTV cameras
सुल्तानपुर। जिले के सभी पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी करने का फरमान पूर्ति विभाग की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों व पुलिस जांच की कार्रवाई का हवाला देते हुए पूर्ति विभाग ने सभी पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी के प्रबंधकों को पत्र भेजकर अपने प्रतिष्ठानों/गोदामों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया है।
यह कार्य अनिवार्य रूप से किया जाना है। ऐसा करने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और आपराधिक घटनाओं के होने पर पुलिस जांच में सहूलियत मिलेगी।
जिले में विभिन्न कंपनियों के 76 पेट्रेाल पंप संचालित हो रहे हैं। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में संचालित गैस एजेंसियों की संख्या 46 है। इसके अलावा सभी गैस एजेंसियों के गोदाम बनाए गए हैं।
विज्ञापन

ट्रकों पर लादकर गैस सिलेंडर बाहर से आने पर उसे गोदाम में इकट्ठा किया जाता है। पूर्ति विभाग के मुताबिक शहरी क्षेत्र की तकरीबन सभी गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों की कई गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंपों पर अभी भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है। आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पूर्ति विभाग ने जिले के सभी पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी करने का फरमान जारी किया है।
सुरक्षा कारणों व पुलिस जांच की कार्रवाई का हवाला देते हुए पूर्ति विभाग ने सभी पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी के प्रबंधक रिटेल आउटलेट को पत्र भेजकर अपने प्रतिष्ठानों/गोदामों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया है।
यह कार्य अनिवार्य रूप से किया जाना है। ऐसा करने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और आपराधिक घटनाओं के होने से पुलिस जांच में सहूलियत मिलेगी।
सुल्तानपुर। जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंपों, गैस एजेंसियों व गोदामों पर आम जनमानस का प्रत्येक समय आना-जाना लगा रहता है और नगदी लेन-देन का कार्य भी होता है।
इसकी सुरक्षा व पुलिस जांच की कार्रवाई के लिए इन जगहों पर विभाग की ओर से सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश दिया गया है। सीसीटीवी कैमरा लगाने का अनिवार्य रूप से किया जाना है।

इसके लिए संबंधित को पत्र भेजा गया है। सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाने वाले पेट्रोप पंपों व गैस एजेंसियों के प्रबंधकों/प्रोप्रराइटरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed