फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   People clashed on ATM

एसबीआई के एटीएम  पर लोगों का हंगामा

Sat, 10 Dec 2016 10:34 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sat, 10 Dec 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
People clashed on ATM
पुलिस ने संभाला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

शहर के रोडवेज इलाके में स्थित एसबीआई के एटीएम पर पैसा निकालने के लिए लगी कतार में आगे-पीछे होने की बात को लेकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाठियां पटक कर लोगों को शांत कराया। हालांकि कतार में खड़े लोगों ने हो-हल्ले के लिए पुलिस कर्मियों को ही जिम्मेदार ठहराया। 

विज्ञापन



बैंक के तीन दिन के अवकाश के पहले ही दिन एटीएम पर बवाल  हो गया। शहर के रोडवेज स्थित एसबीआई के एटीएम पर शनिवार की सुबह से ही लंबी कतार लग गई। दोपहर तक कैश नहीं मिलने पर कतार में खड़े लोग उग्र  हो गए। कतार में लगे लोगों का कहना था कि इसी बीच एक सिपाही पहुंचा, जिसने गार्ड पर दबाव बनाकर जबरन शटर  खोलवाने की कोशिश की। इसी बीच धक्का-मुक्की से लाइन में मौजूद लोगों  के बीच आगे लगने की होड़ मच गई।
विज्ञापन


कुछ बाहरी लोग भी कतार में घुस  गए। इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। एटीएम के सामने सड़क पर जाम की स्थिति हो गई। शोर-शराबा व हंगामे की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर  पहुंची। लाइन में हंगामा कर रहे नाराज लोगों को समझाया-बुझाया लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार पुलिस ने लाठियां पटक कर स्थिति को सामान्य किया। पुलिस ने कतार में लगे लोगों को सड़क से हटाकर एसबीआई  शाखा के भीतर करवा दिया। इसके बाद लोगों ने कतार में लगकर धन की निकासी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed