{"_id":"64de60aa61a7491ed90e9ed6","slug":"pension-was-sent-to-the-dead-for-many-months-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-1724-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कई माह तक मृतकों के खाते में भेजी जाती रही पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कई माह तक मृतकों के खाते में भेजी जाती रही पेंशन
Thu, 17 Aug 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वृद्धावस्था के कुछ पेंशनभोगियों की मौत हो जाने के बाद भी कई माह तक उनके खाते में पेंशन की राशि भेजी जाती रही। सत्यापन में इसका खुलासा हुआ है। सत्यापन के बाद विभाग ने पेंशन बंद करते हुए बैंकों से धनराशि की निकासी पर रोक लगा दी है।
समाज कल्याण विभाग से वृद्धावस्था पेेंशन का लाभ ले रहे कुछ लाभार्थियों की मौत हो जाने के बाद भी उनके खाते में कई माह तक पेंशन की राशि भेजी जाती रही। बीच-बीच में इसकी शिकायतें भी आती रहीं। शिकायत पर जांच के बाद विभाग की ओर से पेंशन की राशि बंद की जाती रही।
बीते माह विभाग की ओर से कराए गए सत्यापन के बाद मृतकों की संख्या का खुलासा हुआ है। सत्यापन में करीब 98 हजार पेंशनभोगियों में से 3126 लाभार्थी मृतक पाए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने मृतकों की पेंशन बंद करते हुए उनका नाम लाभार्थी सूची से काट दिया है। इसके साथ ही बैंकों को आदेश भेजते हुए पेंशन की धनराशि की निकासी पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों को मौत के बाद खाते में भेजी गई धनराशि भेजने का निर्देश दिया गया है। समाज कल्याण विभाग के आरजू नैयर सिद्दिकी ने बताया कि पेंशन निकासी पर रोक लगा दी गई है। रोक के बाद धनराशि की निकासी न होने पर लोग विभाग से संपर्क करके धनराशि वापस करेंगे। वापस न करने वालों से वसूली होगी।