फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Peepal tree fell on two houses, woman injured

कच्चे मकान पर गिरा पीपल का पेड़, महिला घायल

Sat, 04 Jul 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Peepal tree fell on two houses, woman injured
सुल्तानपुर। मैरी रंजीत गांव में शुक्रवार की रात एक पीपल का पेड़ अचानक दो कच्चे मकानों पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से दोनों मकान ढह गए और मलबे में दबकर एक महिला घायल हो गई। हादसे के वक्त मौजूद दोनों घरों में 18 लोग मौजूद थे। हादसे में 17 लोग बाल-बाल बच गए। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मैरी रंजीत गांव निवासी लल्लू विश्वकर्मा और कर्मराज विश्वकर्मा का अगल-बगल कच्चा मकान है। दोनों के घरों में कुल 18 लोग रहते हैं। शुक्रवार की रात घर में मौजूद लोग खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक लल्लू के घर के बगल में लगा पीपल का पेड़ अचानक दोनों मकानों पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

इस बीच घर में मौजूद लोग बाहर निकल गए जबकि लल्लू की पत्नी इंद्रावती (45) मलबे में दब गई। चीख-पुकार पर पहुंचे लोगों ने इंद्रावती को मलबे से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। लल्लू और कर्मराज ने बताया कि पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घर का सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed