फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pant Stadium team defeated Little Angel in handball

Sultanpur News: हैंडबॉल में पंत स्टेडियम की टीम ने लिटिल एंजल को हराया

Fri, 06 Dec 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 06 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pant Stadium team defeated Little Angel in handball
हैंडबॉल में जोर आजमाइश करतीं ​खिलाड़ी।
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें हैंडबॉल, बॉक्सिंग और टेबल टेनिस में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। शुभारंभ एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह व जिला क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने किया।
विज्ञापन

हैंडबॉल प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने लिटिल एंजल को 9-7 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। जूनियर बालक बॉक्सिंग में 44 से 48 किलो भारवर्ग में आशीष प्रथम व रुद्र पांडेय द्वितीय स्थान पर रहे। 46 से 48 किलो भारवर्ग में सिद्धार्थ सिंह प्रथम व अक्षांश पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 48 से 50 किलो भारवर्ग में आशुतोष ने बाजी मारी। 50 से 52 किलो भारवर्ग में अमीर हमजा विजेता बने। 52 से 54 किलो भारवर्ग में अखंड अव्वल रहे। 54 से 57 किलो भारवर्ग में सार्थक शर्मा ने रमन राव को हराकर जीत दर्ज की। जूनियर टेबल टेनिस में बालिका वर्ग सिंगल्स में आसना ने पलक को हराया। बालक संवर्ग में सार्थक विजेता बने।
विज्ञापन

इस मौके पर कोच शमा बानो, सैयद नूर अली, मुनेंद्र मिश्र, दीपक श्रीवास्तव, पुलक डे, फायजा, मारुति नंदन राय, शुभेंदु यादव, प्रदीप यादव, प्रवीण मिश्रा, उदय प्रताप सिंह, आरिफ नियाज, आसिफ, अविनाश, पंकज कनौजिया, अजीत कुमार, सुमित गौड़, रितेश रावत, विजय यादव, मो. सईद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed