{"_id":"66abe4d998e14af614032154","slug":"panchayat-secretary-suspended-on-charges-of-irregularities-in-pm-housing-allocation-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-116730-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पीएम आवास आवंटन में गड़बड़ी के आरोप में पंचायत सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पीएम आवास आवंटन में गड़बड़ी के आरोप में पंचायत सचिव निलंबित
Fri, 02 Aug 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री आवास के आवंटन में गड़बड़ी करने के आरोप में बुधवार को डीपीआरओ ने एक ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद उन्हें बल्दीराय विकास खंड कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। अंतिम जांच कुड़वार के एडीओ पंचायत को सौंपी गई है।
धनपतगंज विकास खंड की रामापुर ग्राम पंचायत में कई प्रधानमंत्री आवास अपात्रों को आवंटित करने का आरोप लगा था। शिकायत पर तत्कालीन परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण ने जांच की थी। इसमें ग्राम प्रधान, तत्कालीन दो पंचायत सचिव और लेखाकार आरोपी पाए गए थे।
रिपोर्ट पर विकास विभाग ने चारों पर करीब 66 हजार रुपये की जिम्मेदारी तय करते हुए धनराशि जमा करने का निर्देश दिया था। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा था। डीपीआरओ ने प्रकरण में आरोपी पाए गए एक पंचायत सचिव राधेश्याम ने धनराशि जमा कर दी।
विज्ञापन
मामले में ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की गई लेकिन दूसरे पंचायत सचिव महेश तिवारी ने धनराशि जमा न करके कोर्ट की शरण ले ली थी। कोर्ट की ओर से डीपीआरओ को निर्णय लेने का आदेश मिलने के बाद उन्होंने आरोपी तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी महेश कुमार तिवारी को बुधवार को निलंबित कर दिया।
जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि निलंबन के बाद पंचायत सचिव महेश तिवारी की अंतिम जांच कुड़वार के एडीओ पंचायत को सौंपी गई है।