फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   painting comptition

Sultanpur News: चित्रकला में कक्षा छह की छात्रा इकरा अव्वल

Wed, 22 Feb 2023 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
painting comptition
सुल्तानपुर। स्थापना दिवस पर जनपदीय संग्रहालय में बुधवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। चित्रकला में कक्षा छह की छात्रा इकरा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जनपदीय संग्रहालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में शहर के विद्यालयों के कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक चित्र बनाए। इसमें मॉडर्न पब्लिक स्कूल की कक्षा छह की छात्रा इकरा को प्रथम स्थान, एक्सेल्सियर कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा आस्था चौरसिया को द्वितीय स्थान और लिटिल फ्लॉवर स्कूल के कक्षा आठ के छात्र चंदन कुमार को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार में अंकित चौधरी, आशुतोष सिंह, मंताशा, अद्भुत, अनुष्का सिंह, अर्पिता सिंह, शायमा बानो, कव्यांश तिवारी, महक खान, दिव्यांशी सोनी, आदर्श मिश्रा, कशिश निषाद व काकुल गुप्ता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि राणा प्रताप पीजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नीतू सिंह ने पुरस्कार दिया। उन्होंने चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। संग्रहालय के लेखाकार लाल बहादुर यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed