फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Oxygen plant established in district hospital

जिला अस्पताल में स्थापित हुआ ऑक्सीजन प्लांट

Mon, 21 Jun 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant established in district hospital
सुल्तानपुर। सांसद मेनका गांधी की पहल पर जिला अस्पताल में डीआरडीओ ने ऑक्सीजन प्लांट तैयार कर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से पहले बनकर तैयार ऑक्सीजन प्लांट से प्रतिदिन 960 लीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। प्लांट बनाकर तैयार करने वाली कंपनी जिला महिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में पाइप लाइन बिछाने का काम कर रही है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी के प्रयास से जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना बनाई गई थी। सांसद ने प्लांट लगाने के लिए डीआरडीओ से संपर्क किया था।
विज्ञापन

सांसद की पहल पर डीआरडीओ ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने की जिम्मेदारी ट्राइडेंट कंपनी को सौंपी थी। पिछले दिनों से लगातार ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए कार्य चल रहा था। दो दिन पहले ही ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए टैंक के साथ ही अन्य उपकरण जिला अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी से आए इंजीनियर दिन-रात काम में लगे थे। सोमवार को प्लांट करीब-करीब बनकर तैयार हो गया। प्लांट से जिला महिला अस्पताल में बनाए गए चिल्ड्रेन वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही थी।

सांसद के प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने बताया कि कोयंबटूर से ऑक्सीजन प्लांट पहुंचा था और करीब बनकर तैयार हो चुका है।
सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि यूपीडा की ओर से पहले ही ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए ट्राइडेंट कंपनी को भुगतान कर दिया गया था। सीएमएस डॉ. एससी कौशल ने बताया कि इस प्लांट से एक मिनट में 960 लीटर ऑक्सीजन उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed