{"_id":"6249e4f575e7cf2166549c45","slug":"ornament-sultanpur-news-lko624451889","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी से पांच लाख के जेवरात लूटे, विरोध करने पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी से पांच लाख के जेवरात लूटे, विरोध करने पर फायरिंग
विज्ञापन
लूट की जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। घर से जेवरात से भरा बैग लेकर दुकान खोलने जा रहे एक सराफ से रविवार सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात लूट लिए। सराफा कारोबारी के विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी और भाग निकले। दिनदहाड़े हुए लाखों की लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने लूट की एफआईआर दर्ज कर छानबीन कर रही है।
यह घटना कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर निवासी रामसुख बरनवाल के साथ हुई। रामसुख की तवक्कलपुर नगरा (भवानीपुर) बाजार में सराफा की दुकान है। रविवार सुबह करीब दस बजे रामसुख बरनवाल घर से एक बैग में पांच किलोग्राम चांदी और 35 ग्राम सोने के जेवरात लेकर दुकान खोलने के लिए बाइक से निकले थे। वह पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर के निकट पहुंचे थे, तभी पहले से ही सड़क पर बाइक लेकर खड़े तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। रामसुख के रुकते ही एक बदमाश ने उन्हें धक्का देकर बाइक से गिरा दिया, जबकि दूसरे ने असलहा तान दिया। इस बीच बदमाशों ने जेवरात से भरा बैग लूट लिया। रामसुख ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने असलहे से हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी।
बदमाशों के भागने के बाद रामसुख ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कादीपुर कोतवाल उमेश्वर प्रताप यादव और सूरापुर पुलिस चौकी प्रभारी समेत कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित से पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना की सूचना आसपास के थानों को दी। पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग भी की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका। कादीपुर कोतवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाल रही है। लूटे गए जेवरात की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही हैै। सराफा कारोबारी के साथ दिनदहाड़े हुई लाखों के जेवरात की लूट से व्यवसाइयों में रोष है।