{"_id":"6505f5661588398892057e44","slug":"opportunity-sought-for-debate-in-the-case-filed-against-rahul-sultanpur-news-c-103-1-slko1046-2829-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राहुल गांधी के खिलाफ दायर केस में बहस के लिए मांगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राहुल गांधी के खिलाफ दायर केस में बहस के लिए मांगा मौका
Sun, 17 Sep 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में शनिवार को बहस के लिए परिवादी की ओर से मौका मांगा गया। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने मौका अर्जी स्वीकार अगली सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तिथि नियत की है।
कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी व जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विजय मिश्र ने चार अगस्त 2018 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस कोर्ट में दायर कराया था। उनका आरोप है कि केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
परिवादी व अन्य गवाहों का बयान दर्ज होने के बाद पिछली कई पेशियों से राहुल गांधी को तलब करने के मुद्दे पर बहस करने के लिए तारीख नियत की जा रही है लेकिन बहस नहीं की जा रही है। शनिवार को परिवादी की ओर से मौका अर्जी देकर तिथि नियत करने की मांग की गई जिसे कोर्ट से स्वीकार कर लिया।