फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Operation of Model Inter College Dharauli and Raghipur started

मॉडल इंटर कॉलेज धरौली व राघीपुर का संचालन शुरू

Sat, 10 Aug 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Operation of Model Inter College Dharauli and Raghipur started
गौरीगंज। मुसाफिरखाना तहसील के धरौली व गौरीगंज के राघीपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज का संचालन इसी शैक्षिक सत्र में होगा।
विज्ञापन

शासन से पद सृजन को मंजूरी मिलने के बाद बच्चों को प्रवेश दिया जा सके इसके लिए डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को संबद्ध करते हुए कक्षा संचालित कराने का निर्देश दिया है। विद्यालय संचालित होने से इस क्षेत्र के बच्चों को कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई में सहूलियत मिलेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से जनपद के मुसाफिरखाना ब्लॉक के धरौली तथा गौरीगंज ब्लॉक के राघीपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज की स्थापना हुई है।
विज्ञापन

स्कूलों का भवन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पिछले तीन मार्च को कौहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों मॉडल इंटर कॉलेजों का लोकार्पण भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकार्पण के बाद स्कूल संचालन की कवायद शुरू भी हुई लेकिन शासन से पद सृजन नहीं होने से एक अप्रैल से संचालन शुरू नहीं हो पाया। जुलाई माह में विभाग ने एक बाद फिर पत्र जारी कर पद सृजन व संचालन शुरू कराने की मांग की तो शासन ने दोनों कॉलेजों में स्वीकृत 10 विषयों के लिए प्रवक्ता पद सृजित करते हुए मॉडल कॉलेज धरौली में दो प्रवक्ता की तैनाती भी कर दी।
पद सृजन होने के बाद निदेशक ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी कर इसी शैक्षिक सत्र से कक्षा संचालन शुरू कराने का निर्देश दिया।
निदेशक का पत्र मिलने के बाद डीआईओएस नंदलाल गुप्ता ने मुसाफिरखाना स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज धरौली व राघीपुर में प्रभारी प्रधानाचार्य नामित करते हुए बच्चों को प्रवेश लेते हुए इसी शैक्षिक सत्र से कक्षा संचालन शुरू कराने का निर्देश दिया है।
कक्षा संचालन में कोई बाधा नहीं हो इसके लिए आयोग से शिक्षक चयनित होने तक डीआईओएस कार्यालय अन्य विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को संबद्ध कर शिक्षण कार्य करवाने की कोशिश में जुटा है। विद्यालय संचालित होने से इस क्षेत्र के बच्चों को कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई में सहूलियत मिलेगी।
जिले के मुसाफिरखाना ब्लॉक के धरौली तथा गौरीगंज ब्लॉक के राघीपुर मेें निर्मित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज का निर्माण राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड ने किया है। निर्माण कार्य पर प्रति कॉलेज 2.75 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से सूबे की तत्कालीन सपा सरकार ने मॉडल कॉलेजों के निर्माण की योजना बनाते हुए जनपद के बहादुरपुर ब्लॉक के उड़वा, मुसाफिरखाना ब्लॉक के धरौली तथा गौरीगंज ब्लॉक के राघीपुर मेें तीन कॉलेजों को स्वीकृति प्रदान की थी।

सत्ता परिवर्तन के बाद योगी सरकार ने कॉलेज का नाम बदलकर पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज किया है। दोनों कॉलेज का लोकार्पण पिछले तीन मार्च को कौहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed