{"_id":"688278a6882831fa3c0e2253","slug":"opd-full-due-to-seasonal-diseases-beds-are-decreasing-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-137681-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मौसमी बीमारियों से ओपीडी फुल, बेड हो रहे कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मौसमी बीमारियों से ओपीडी फुल, बेड हो रहे कम
Fri, 25 Jul 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज परिसर में दवा लेने उमड़ी मरीजों की भीड़
सुल्तानपुर। बारिश के साथ ही जिले में मौसमी बीमारियों का कहर बढ़ता जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में बीते कुछ दिनों से मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ओपीडी में सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं। बुखार, उल्टी-दस्त, खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई हैं। स्थिति यह है कि ओपीडी व दवा काउंटर पर मरीज खड़े-खड़े थक जाते हैं, तो फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिख रहे हैं। इलाज करने में चिकित्सकों को पसीने छूट रहे हैं।
रैमनपुर से आए अवधेश पांडेय ने बताया कि वह अपनी मां का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज में सुबह 10:00 बजे पहुंचे तो रजिस्ट्रेशन काउंटर पर ज्यादा भीड़ नहीं थी, लेकिन जैसे ही ओपीडी में हड्डी रोग विभाग में पहुंचे, तो वहां मरीजों की लंबी कतार लगी हुई थी। मां को फर्श पर बैठाकर लाइन में लग गया। एक घंटे बाद नंबर आया तो डॉक्टर ने एक्सरे के लिए लिख दिया।
एक्सरे विभाग पुराने भवन में संचालित है, इसलिए वहां जाने में काफी परेशान उठानी पड़ी। एक्सरे विभाग में भी उन्हें डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा। लौहर दक्षिण से आईं परवीन ने बताया कि बुखार का इलाज कराने आईं थीं, डॉक्टर तक पहुंचने में एक घंटे लग गए, इसके बाद जांच के लिए भी लंबी कतार में लगना पड़ा। उन्होंने काउंटर बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि काउंटर बढ़ने से मरीजों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
काउंटर बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे
सीएमएस डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि ओपीडी समेत अन्य स्थानों पर बैठने की व्यवस्था की गई है, मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी हैं,इसलिए भीड़ भी आ रही है। जब भीड़ ज्यादा होती है तो लोग फर्श पर बैठ जाते हैं, काउंटर बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।