{"_id":"5f00a5748ebc3ea2056278ca","slug":"one-youth-found-corona-positive-three-healthy-sultanpur-news-lko5291594199","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक युवक पाया गया कोरोना पॉजिटिव, तीन हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक युवक पाया गया कोरोना पॉजिटिव, तीन हुए स्वस्थ
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ पिता का इलाज कराने गया एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सूचना एसजीपीजीआई लखनऊ को भेज दी है। तीन भर्ती मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि दो जुलाई को 439 नमूनों को लखनऊ भेजा गया था। शनिवार को आई रिपोर्ट में 438 नमूने निगेटिव पाए गए हैं।
लखनऊ के एसजीपीजीआई में अपने पिता के लीवर का इलाज कराने गया लंभुआ के जगन्नाथपुर का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक अभी भी अपने पिता के संपर्क में है। इसकी सूचना एसजीपीजीआई को भेज दी गई है। कोविड केयर सेंटर में भर्ती तीन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक नया मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 198 हो गई है।