{"_id":"eb24037c198fb5df00232d728d2bc4c1","slug":"officer-had-to-be-withdrawn-transfer-order-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के हस्तक्षेप पर वापस लेना पड़ा आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के हस्तक्षेप पर वापस लेना पड़ा आदेश
अमरउजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 20 Jun 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतराज विभाग के एक लिपिक का कार्य छीनने का मामला पंचायतीराज मंत्री के पास पहुंच गया। मंत्री के हस्तक्षेप पर डीएम व डीपीआरओ को लिपिक से पटल छीनने का अपना आदेश वापस लेना पड़ा।
विज्ञापन
डीपीआरओ ने आदेश जारी करके लिपिक का पुुराना पटल फिर वापस कर दिया है। पंचायतराज विभाग से संबद्घ विकास विभाग के लिपिक मनोज कुमार श्रीवास्तव का तीन दिन पूर्व डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने पंचायत चुनाव पटल छीन लिया था।
विज्ञापन
इस पटल को डीपीआरओ ने विभागीय लिपिक शैलेंद्र पांडेय को दे दिया था। पटल छीनने के पीछे लिपिक की शिकायत बताई जा रही है। इलेक्शन पटल हटते ही लिपिक का मामला पंचायतराज मंत्री के पास पहुंच गया। बताया जाता है कि मंत्री ने डीपीआरओ को दूरभाष पर लिपिक का पटल वापस देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
पंचायतीराज मंत्री के हस्तक्षेप पर डीपीआरओ को अपना आदेश वापस लेना पड़ा। जिला पंचायतराज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय ने शुक्रवार को कार्य आवंटन आदेश जारी करते हुए शैलेंद्र पांडेय से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पटल का कार्य वापस लेते हुए उसे वरिष्ठ लिपिक मनोज श्रीवास्तव को दे दिया। प्रकरण को लेकर पूरे विकास भवन में चर्चा है।