फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Nutrition of 20 thousand beneficiaries depends on accused BMMNutrition of 20 thousand beneficiaries depends on accused BMM

Sultanpur News: आरोपी बीएमएम पर टिका 20 हजार लाभार्थियों का पुष्टाहार

Sun, 04 May 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 04 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Nutrition of 20 thousand beneficiaries depends on accused BMMNutrition of 20 thousand beneficiaries depends on accused BMM
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर टीएचआर (टेक होम राशन) प्लांट से जुड़े ब्लॉक के करीब 20 हजार आंगनबाड़ी के लाभार्थियों का पुष्टाहार आरोपी बीएमएम (ब्लॉक मिशन प्रबंधक) के ऊपर टिका है। गेहूं व सामग्री समय पर नहीं मिलने पर लाभार्थियों का पुष्टाहार बनने में संकट खड़ा हो जाएगा। दो माह बाद इसका असर दिखने के आसार हैं।
विज्ञापन

अप्रैल में जयसिंहपुर प्लांट से गायब 405 क्विंटल गेहूं, तीन क्विंटल चीनी, साढ़े नौ क्विंटल मूंगदाल व 59 बोरी मिक्स पाउडर के मामले में आरोपी बनाए गए तत्कालीन बीएमएम अवधेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई है। साढ़े 18 लाख रुपये के फर्जी भुगतान प्रतापगढ़ की फर्म को कराने के आरोप में अवधेश कुमार की बर्खास्तगी की संस्तुति उपायुक्त एनआरएलएम ने राज्य मिशन निदेशक से की है।
विज्ञापन

अभी मिशन निदेशक दीपा रंजन की ओर से बर्खास्त नहीं किया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने व बर्खास्तगी की संस्तुति के बाद आरोपी बीएमएम गायब है। जिससे गेहूं व अन्य सामग्री की वापसी नहीं हो पा रही है। इसे देखते हुए दो माह बाद जयसिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के करीब 20 हजार आंगनबाड़ी के लाभार्थियों के पुष्टाहार पर संकट मंडराने लगा है। अभी प्लांट स्थित 1200 क्विंटल गेहूं व अन्य सामग्री से दो माह तक पुष्टाहार बन सकता है, लेकिन आरोपी बीएमएम के गेहूं समेत अन्य सामग्री वापस नहीं करने पर पुष्टाहार बनने में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका असर सीधे आंगनबाड़ी के करीब 20 हजार लाभार्थियों पर पड़ेगा। जिला मिशन प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि बर्खास्तगी की संस्तुति भेजी गई है। अभी बर्खास्त नहीं हुआ है। कार्रवाई के बाद आरोपी गायब चल रहा है।

आरोपी से ही होगी वसूली
एनआरएलएम उपायुक्त केडी गोस्वामी ने बताया कि आरोपी से ही गेहूं समेत अन्य सामग्री की वसूली होगी। वापस नहीं करने पर अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed